कोरिया(हिन्देश की पाठशाला 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज बुधवार 26 जून को अपने भ्रमण के दौरान जिले के विकासखंड सोनहत के ग्राम कटगोडी में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों का तिलक लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात् उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से मिष्ठान खिलाकर उन्हें गणवेश,पाठ्य पुस्तक एवं बालिकाओं को सायकल का भी वितरण किया। इस दौरान उन्होंने सभी को शाला में प्रवेश हेतु अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गांव में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आज से ही पढाई शुरू करें एवं अपनी शंकाओं के समाधान के लिए संबंधित शिक्षकों से बेझिझक बात करें और उनका मार्गदर्षन हमेशा लेते रहें तथा उनका हमेशा सम्मान करें। इस अवसर पर सोनहत अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री सुमन राज, जनपद पंचायत सोनहत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय राय, षाला के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं बडी संख्या में उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal