बिलासपुर(हिन्देश की पाठशाला 24 न्यूज)।पुलिसअधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल शनिवार 22 जून को सुबह 10बजे कोटा थाना का औचक निरीक्षण किया।कोटा थाना का निरीक्षण के दौरान एसडीओपी कोटा अभिषेक सिंह भी मौजूद थे।कोटा थाना प्रभारी निरीक्षक सलीम तिग्गा के कक्ष में बैठ कर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने थाना के पुराने पेंडिंग मामलों सहित गंभीर मामलों के त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।वही थाना प्रभारी कोटा सहित पूरे स्टाफ को संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्यवाही करने को आदेशित किया।युवा एंव तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने प्रभार लेते ही बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।रात के समय स्वयं शहर भ्रमण के लिए निकले थे।जिसके पश्चात् से अपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया था।देर रात तक वारंटियो को पकड़कर जिले के सभी थानों में रखा गया।बेहतर पुलिसिंग के लिए आम जनों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थाना-प्रभारियों और अधिकारियों से कहा गया है।बिलासपुर जिला का प्रभार लेते ही पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल लगातार जिले के शहरी थानों सहित ग्रामीण इलाकों के थानों का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना प्रभारियों विवेचको एंव पुलिस के जवानों को निर्देशित कर रहे हैं।करीब 1 घण्टा तक कोटा थाना मे रुक कर ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर गश्त करवाने थाना प्रभारी को निर्देशित कर जुआ सट्टा एंव अवैध रूप से शराब बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कहा। उसके अलावा कोटा थाने में पुराने लंबित गंभीर मामलों खासकर 420 वाले प्रकरण को त्वरित निपटाने की बात भी पुलिस अधीक्षक ने कहा।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal