Breaking News

जांजगीर-चांपा:-मुख्यमंत्री भुपेश बघेल कल 17 जून को ग्राम अमोरा में लगाएंगें चौपाल,आदर्श गोठान का लोकार्पण एंव वन अधिकार पट्टा का होगा वितरण…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल सोमवार 17 जून को जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम अमोरा में चैपाल लगाकर ग्रामिणों से चर्चा करेंगे। इस अवसर पर आदर्श गोठान का लोकार्पण करेंगे व 128 लोगो को वन अधिकार पट्टा प्रदान करेंगे। आदर्श गोठान का निर्माण चार सौ मवेशियों के लिए तीन एकड़ में किया जा रहा है। गोठान के समीप चारागाह, मवेशियों के लिए मचान में पैरा, सोलर पंप से पानी की व्यवस्था,  छांव के लिए शेड, जैविक खाद तैयार करने के लिए आदर्श घुरवा का निर्माण किया गया है। कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक के मार्गनिर्देशन में आज कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक तैयारियां पूरी की गयी। अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम व विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में हेलीपेड, आमजनों की बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि की तैयारियां की गयी है।मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 जून को रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे ग्राम अमोरा पहुचेंगे। वे यहां आयोजित चैपाल में ग्रामीणों से चर्चा करेंगे और नवनिर्मित आदर्श गोठान व चारागाह का लोकार्पण करेंगे। श्री बघेल कार्यक्रम के पश्चात उसी दिन दोपहर 01:30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …