बिलासपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने एसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल के आदेश के बाद पुलिस की आंखें खुली है।शुक्रवार को आदेश के बाद हरकत में आई पुलिस ने 67 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़ा।पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल को शहर एंव आसपास का ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों पर शराब खोरी और विवाद की लगातार शिकायतें मिल रही थी।शिकायत को गंभीरत से लेते हुए शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने जिले के सभी थानेदारों को आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने को बेचने वाले कोचियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा।पुलिस अधीक्षक का फरमान के बाद थानेदार हरकत में आए।वही शाम 6 बजे से रात 10 बजे के बीच जिले के 18 थानों में 66 प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने 67 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।देर शाम थानेदारों को पुलिस अधीक्षक के फरमान की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।इस बारे मे एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि कोचियों एंव सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब खोरी बंद कराई जाएगी।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal