Breaking News

बिलासपुर:-नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने सटोरियो को पकडने चलाया विशेष अभियान,एक दिन मे ही आधा दर्जन सटोरियों पर गिरी गाज,नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा है,कि उनके जिले में अवैध जुआ,सट्टा का कारोबार करने वाले अपना कारोबार समेट लें या फिर जेल जाने को रहे तैयार…

बिलासपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने कार्यभार संभालते ही मानो अपराधियो में भूचाल सा मचा दिया है।देर रात गस्त के दौरान दौरा स्वयं करने निकल पड़ रहे है,तो वही अनिस्थ पुलिस अधिकारियो एंव कर्मचारियो को साफ निर्देश दिए है कि उनके जिले में अवैध जुआ सट्टा का कारोबार करने वाले अपना कारोबार समेट लें या फिर जेल जाने को तैयार रहें।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने तोरवा और सिरगिट्टी क्षेत्र में एक ही दिन में कुल 6 कार्यवाही किया। तोरवा थाना की विशेष टीम ने घेराबंदी कर कन्हैयालाल पंजवानी को धर दबोचा। देवरीडीह, तोरवा के रहने वाले कन्हैया के पास से 51,000 रुपये नगद ,5 मोबाइल, टीवी , सेट टॉप बॉक्स जप्त किया गया है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद आरोपी को आरपीएफ कॉलोनी के पास घेराबंदी कर धर दबोचा गया, बताया जा रहा है कि आरोपी  कन्हैया लाल पंजवानी एक नया घर ले वहां  सिर्फ सट्टा खिलाने का काम करता था इतना ही नहीं  पुलिस से बचने के लिए  घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा तो वही आंगन में कुत्ता छोड़ रखा था वही सिरगिट्टी देवार मोहल्ला निवासी संतोष कुमार नाग वानी को पुलिस ने पकड़ा, जिसके पास से 7900 रुपये नगद, मोबाइल और सट्टा पट्टी पुलिस ने जप्त किया है।गवनडीह सीपत थाना क्षेत्र के शेख बशारत को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके पास 4100 रुपये नगद, मोबाइल और सट्टा पट्टी जप्त किया गया है। चौथी कार्यवाही शंकर लाल नरवानी पर की गई। जूना बिलासपुर निवासी शंकरलाल के पास से हालांकि केवल 400 रुपये नगद ही मिले लेकिन मोबाइल और सट्टा पट्टी जप्त कर उसके खिलाफ भी जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अन्नपूर्णा कॉलोनी गणेश नगर चुचुहिया पारा के जितेंद्र राव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके पास सट्टा पट्टी और नगद 12 सौ रुपए जप्त किया गया, वही झोपड़ा पारा कीर्ति नगर में रहने वाले सुरेश चौहान को गिरफ्तार करने के बाद उसके पास सट्टा पट्टी और नगद 700 रुपये पुलिस ने बरामद की है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है एक ही दिन में छह अलग-अलग कार्रवाई होने से जुआ और सट्टा के कारोबार में लिप्त लोगों में खौफ पैदा हो गया है वर्ल्ड कप के सीजन में सट्टा का कारोबार फलने फूलने लगा है जिस पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …