जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।जिले के नये कलेक्टर श्री जे.पी. पाठक ने जैजैपुर तहसील के ग्राम परसाडीह के निवासी श्री विशाल कुमार की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्री रामेश्वर दास के लिए चार लाख रूपये की स्वीकृति दी है। उन्होंने आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत दी है। कलेक्टर श्री पाठक ने संबंधित तहसीलदार को राशि का आहरण कर संबंधित पीड़ित को आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान कर जिला कलेक्टोरेट कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिये।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal