Breaking News

बिलासपुर:-आधी रात 11:50 बजे नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल शहर के रात्रि गश्त का जमीनी हकीकत जानने एंव गश्त करने वाले स्टाफ का मनोबल बढ़ाने निकले,नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक का आधी रात को निरीक्षण की खबर मिलते ही पुलिस कर्मी यहां वहां दौड़ते नजर आए…

बिलासपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।मंगलवार 11 जून को रात्रि में करीब 11:50बजे बिलासपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल द्वारा जिले की रात्रि गश्त उसकी जमीनी हकीकत एंव गश्त करने वाले स्टाफ का मनोबल बढ़ाने हेतु स्वयं सरप्राइज निरीक्षण हेतु जिले का भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पॉइंट बुधवारी बाजार सदर बाजार सकरी सरकंडा सिविल लाइंस आदि क्षेत्रों के पेट्रोलिंग और गश्त पॉइंट को चेक किया। जवानो,चेक अधिकारियों से गश्त के सम्बंध में पूछताछ किया।वही आवश्यक निर्देश दिये।पुलिस कप्तान को रात्रि गश्त में अपने बीच पाकर जवानों में एक अलग ही जोश नज़र आया।जवानों से इस दौरान होने वाली तकलीफ बेहतर पुलिसिंग को लेकर उनसे सलाह पर भी चर्चा भी श्री अग्रवाल ने किया। कई जगह पुलिस कर्मी यहां से वहाँ भागते दिखे।गौरतलब है कि शहर में नए पुलिस अधीक्षक के आते ही लगातार अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …