जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तैयारी के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिला मुख्यालय सहित तहसील, विकासखण्ड, ग्राम पंचायत मुख्यालयों एवं नगरीय निकायों में योग प्रदर्शन का आयोजन आगामी 21 जून को किया जाएगा। योग प्रदर्शन के लिए स्थान चयन करने एवं योग प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक को निर्देश दिए। नगरीय निकाय व जनपद पंचायत के सीईओ, शिक्षा विभाग इस आयोजन में सहयोग करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के मितानिन, महिला बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायतकर्मी, शिक्षक व प्रेरक के माध्यम से प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगो को योग प्रदर्शन कार्यक्रम में सहभागी बनाया जाएगा। योग के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री टी पी भावे ने बताया कि जिले के चयनित मास्टर ट्रेनर्स का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण विगत 11 जून को राजधानी मे संपन्न हुआ है। इसके बाद 14 जून को जिला स्तरीय प्रशिक्षण भी रायपुर में होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 से 17 जून तक विकासखण्ड स्तरीय और 18 से 19 जून तक ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। बैठक में नगरीय निकाय के सीएमओ और जनपद के सीईओ सहित संबधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal