जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 6 प्रकरणों में आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत कुल 24 लाख रूपए की मदद मंजूर की है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार टेमर-सक्ती की कुमारी सावित्री बाई, पचरी-अकलतरा निवासी श्री विनय कुमार और सोनादुला-अकलतरा की श्रीमती शैलबाई की सर्पदंश से मृत्यु के प्रकरण में चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार पेण्ड्री-नवागढ़ के श्री नंदलाल पटेल व बोड़सरा-जांजगीर की कुमारी रितीका की पानी में डूबने से और दर्रीबंजर-चांपा निवासी कुमारी प्रतिमा की अग्नि दुर्घटना से मृत्यु के प्रकरण में चार-चार लाख रूपए की मदद मंजूर की गयी है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal