जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।जिले के नये कलेक्टर श्री जे.पी. पाठक ने प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत 19 लाख रूपये की स्वीकृित प्रदान की है। उन्होंने तहसील मालखरौदा के ग्राम डिक्सी के निवासी श्री सिदार सिंह सिदार के तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्री घुरवा राम सिदार और श्री राधेलाल सिदार को चार लाख रूपये, विकासखण्ड मुख्यालय मालखरौदा के निवासी श्री खोलबहरा जांगड़े के तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्रीमती अमरीका बाई को चार लाख रूपये, तहसील जांजगीर के ग्राम नैला के निवासी श्रीमती फोटोबाई की सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्री तिजाऊराम सूर्यवंशी को चार लाख रूपये और तहसील बलौदा के ग्राम करमा निवासी कुमारी कलेश्वरी की सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्री रामाधीन के लिए चार लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसी तरह तेज आंधी आने से सीमेंट का पानी टंकी का दीवार ढहने से उसके दबने के कारण तहसील पामगढ़ के ग्राम बोरसी निवासी कुमारी श्रेया और कुमारी गीतिका की मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्री जयपाल सूर्यवंशी को तीन लाख रूपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गई है।कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को राशि आहरित कर संबंधित पीड़ितों को आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान कर जिला कलेक्टोरेट कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिये।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal