जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।नवपदस्थ कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने आज पदभार ग्रहण करने के बाद जनदर्शन में आए लोगों से बहुत ही आत्मीयता के साथ मुलाकात की। लोगो से उनकी मांग, सुझाव एवं शिकायत के संबंध में चर्चा करते हुए नियमानुसार निराकरण के लिए आश्वस्त भी किया।कलेक्टर ने आज प्राप्त 62 आवेदनों पर नियममानुसार कार्यवाही कर आवेदक को सूचित करने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि खाद्य विभाग की सेवांए ऑनलाइन हो गयी है। इस विभाग से संबंधित आवेदनों का परीक्षण जनदर्शन के दौरान सभाकक्ष में ही की जाएगी। आवेदक को कार्यवाही का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए खाद्य विभाग के अधिकारी आवश्यक तैयारी के साथ जनदर्शन में उपस्थित रहेंगे।अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, चांपा एसडीएम श्री राहुल देव, जांजगीर एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा, जांजगीर एसडीएम श्री के एस पैकरा ने जनदर्शन में आए लोगो से चर्चा की एवं नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में जैजैपुर विकासखण्ड की श्रीमती छोटेनानी मनहर ने सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत विधवा पेंशन स्वीकृत करवाने के लिए निवेदन किया। कलेक्टर ने नियमानुसार कार्यवाही के लिए संबधित जनपद पंचातय के सीईओ को पत्र अग्रेषित किया है। इसी प्रकार देवरीमठ-हसौद की श्रीमती समारिन बाई ने बताया कि गांव के समीप सड़क निर्माण किया जा रहा है। जिसमें निजी भूमि का अधिग्रहण किया गया है। शासन के प्रावधानों के अनुसार मुआवजा स्वीकृत करवाने का अनुरोध किया। बिर्रा-चांपा निवासी बीएएमएस के छात्र श्री खगेश्वर ने शिक्षा ऋण स्वीकृत करवाने के लिए आवेदन दिया। जनदर्शन के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal