मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ.के.के.सिदार का स्थानांतरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सक्ति हो गया था।चिकित्सक कमी होने के बावजूद डॉ.सिदार को सीएचसी सक्ति के लिए कार्य मुक्त कर दी गयी।जिससे सीएचसी मालखरौदा के चिकित्सकीय व्यवस्था को चरमराते देख लोगो ने स्थानांतरण को स्थगित करने का मांग किया।आप सभी को बताते चले कि सीएचसी मालखरौदा मे चार चिकित्सा अधिकारी कार्यरत् थे।जिसमे दो महिला चिकित्सा अधिकारी संविदा मे थी।जिनका दो वर्ष के सेवा देने का समय पूरा हो गया।जिसमे दोनो महिला चिकित्सा अधिकारी सीएचसी मालखरौदा से कार्य मुक्त हो जाएंगे।दो महिला चिकित्सा अधिकारी एंव एक पुरुष चिकित्सा अधिकारी का सीएचसी मालखरौदा से कार्यमुक्त होने के स्थिति मे सीएचसी मालखरौदा मे एक मात्र विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी ही शेष बच जाते।ऐसे मे एक विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी के भरोसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकीय व्यवस्था का क्या स्थिति बनता।इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।ऐसे हालत मे सीएचसी मालखरौदा का चिकित्सकीय व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाता।जिसको ध्यान मे रखते हुए क्षेत्र के लोगो ने जब तक अन्य कोई चिकित्सक ना जाए।तब तक एक पुरुष चिकित्सक को रोके जाने का मांग किया।आम जनताओ के मांग को सामाजिक कार्यकर्ता श्री हिन्देश यादव ने मंगलवार 4 जून को पत्र मे लिखित रुप से कलेक्टर को सौंपा।उसके पश्चात् संवेदनशील कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड ने आम जनता के समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस समस्या को दूर करने आवश्यक कार्रवाही करने निर्देशित किया।श्री बनसोड के अनुमोदन से मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शुक्रवार 7 जून को एक आदेश पत्र जारी की गयी है।उस पत्र मे लिखा है,कि डॉ.के.के.सिदार चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा को चिकित्सकीय सुविधा सुचारु रुप से संचालन करवाने की दृष्टि से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा मे आगामी आदेश तक कार्य करने हेतु आदेशित की जाती है।चिकित्सक समस्या को ध्यान मे रखते हुए आगामी आदेश तक डाॅ के.के.सिदार को सीएचसी मालखरौदा मे यथावत रखने के लिए अनुमोदन करने वाले कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड को सामाजिक कार्यकर्ता श्री हिन्देश यादव सहित क्षेत्र के लोगो ने धन्यवाद कहा है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal
