Breaking News

रायपुर-दफ्तर में पान-गुटखा खाने वाले कर्मचारियों की खैर नही,पान-गुटखा खाते पकड़े जाने पर रोक दी जाएगी वेतनवृध्दि एंव पदोन्नति…

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार में कार्यरत गुटखा, पान और तंबाकू खाने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं है। सरकार ने गुटखा, पान खाने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार कार्यालय में पान-गुटखा खाने वाले कर्मचारियों की पदोन्नति और वेतनवृद्धि भी रोकी जा सकती है। इसके अलावा निलंबन, आर्थिक, प्रशासनिक दंड के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।सरकार यह कार्रवाईयां ‘कोट्पा‘ यानि सिगरेट एंड अदर टोबैको एक्ट के तहत करेगी। इसकी माॅनिटरिंग के लिए ऑफिस में कैमरे लगाए जाएंगे। विभागीय अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच करेगा। अगर शिकायत पाई गई तो रिकाॅर्डेड विडियो की क्लिप निकाला जाएगा। वीडियो फूटेज के आधार पर कार्रवाई का प्रारुप तय किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में वर्ष 2003 से कोटपा एक्ट लागू है। जिसके तहत शासकीय और सार्वजनिक जगहों में धूम्रपान या किसी भी तरह के नशा प्रतिबंध लगा हुआ है। रायपुर सीएमएचओ के बताए अनुसार इसका प्रारुप तैयार कर लिया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …