जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।नए सत्र से बालोद जिले के सरकारी स्कूलों के शिक्षक अब कक्षा में बच्चों को पढ़ाने के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। अगर कोई शिक्षक पढाई के दौरान कक्षा में मोबाइल का इस्तेमाल करते पाया जाएगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बालोद कलेक्टर रानू साहू ने शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए क्लासरूम में शिक्षकों का मोबाईल लेकर प्रवेश पर प्रतिबंधित किया है । उन्होंने कहा है कि नए शिक्षा सत्र से कोई भी शिक्षक क्लासरूम में मोबाईल लेकर प्रवेश नहीं करेगा। इसकी नियमित माॅनीटरिंग की जाएगी। क्लासरूम में मोबाईल का उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित शिक्षक पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।वही कलेक्टर रानू साहू ने बताया कि अगले सत्र से अभिव्यक्ति पर आधारित कालखण्ड निर्धारित किया जाएगा। जिसमें बच्चे अपनी रूचि और जिज्ञासा से संबंधित प्रश्न कर सकेंगे। शिक्षक बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब देंगे। शिक्षण सत्र में शिक्षकों की उपस्थिति टैबलेट के माध्यम से दर्ज की जाएगी। शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और निर्धारित समय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में संचालित स्कूल आश्रम और छात्रावास में अतिरिक्त कक्ष की मांग आने पर तत्काल स्वीकृति दी जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों को स्वस्थ एवं सुपोषित बनाने के लिए एनआरसी में रखने एवं उसके हर स्तर पर सुपोषण बनाने का पहल किया जाएगा। एनआरसी केन्द्र में कुपोषित बच्चों को आवश्यक पोषण और आहार उपलब्ध कराया।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal