जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान के तहत सतत सीख प्रक्रिया प्रशिक्षण सह विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मास्टर ट्रेनरों द्वारा पोषण अभियान अंतर्गत सतत सीख प्रक्रिया के तहत माड्यूल क्रमांक 12 का बीआरजी (विकासखण्ड स्त्रोत दल) के सदस्यों को एक दिवसीय गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण दिया गया। तद्ुपरांत सभी परियोजना अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जहां प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना एवं नोनी सुरक्षा योजना के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर सभी परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकगण मौजूद थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal