जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। जिला अस्पताल जांजगीर में सिजेरियन प्रसव की संख्या में सकारात्मक वृद्धि हुई है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल के चिकित्सकों की तत्परता से विगत 6 माह से सिजेरियन प्रसव में वृद्धि हुई है। कलेक्टर की पहल पर डीएमएफ मद से जिला अस्पताल के लिए विधिवत विज्ञापन कर स्त्री रोग विशेषज्ञ व शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति कर दी गई है। जिले की गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को इस सुविधा का लाभ मिल रहा है। जिला अस्पताल के बनने से अब तक पहली बार एक ही माह (मई 2019) में 53 आपातकालीन सिजेरियन प्रसव किया गया हैं।डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे ने बताया कि जिले मे हाई रिस्क वाले गर्भवती महिलायें का प्रसव अब जिला अस्पताल जांजगीर मे संपन्न कराये जा रहे हैं। सिजेरियन प्रसव हेतु निजि क्षेत्र से एनेस्थेसिया विशेषज्ञ की सेवायें ली जा रही है। मातृ एवं शिशु सेवा प्रभारी चिकित्सक डाॅ ममता जगत एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ सप्तऋषि चक्रवर्ती के मार्गदर्शन मे अस्पताल अन्य स्टाफ जिला अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं के प्रसव हेतु 24×7 सेवायें दे रही हैं। हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं को अब अन्य शहरों में जाना नहीं पड़ रहा है। ज्यादा खर्च का बोझ परिवार को नहीं उठाना पड़ता। समय पर आॅपरेशन हो जाने से मातृ एवं शिशु मृत्यु की संख्या मे कमी आ रही है।
Check Also
डभरा-सक्ती:- गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से पीड़ित धुरकोट निवासी अजय कुमार टण्डन के लगभग 10 वर्षीय पुत्र बालक रिमोन टण्डन के उपचार हेतु बिलासपुर संभाग स्तर से आर्थिक सहायता प्रदान करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सह निर्देशक हिन्देश कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने संयुक्त रुप से संभागायुक्त बिलासपुर संभाग को सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this डभरा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)। गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से …
HKP24News Online News Portal