जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत विभागवार सेवाओं को सूचीबद्ध किया गया है। सूचीबद्ध सेवाओं के संबंध में प्राप्त आवेदनों का निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित है। बिना कोई वाजिब कारण आवेदन लंबित रखने पर जिम्मेदार अधिकारी पर 100 रूपए प्रतिदिन की दर से शुल्क अधिरोपित करने का प्रावधान भी है।राज्य सरकार द्वारा भी इस अधिनियम का कड़ाई से पालन करवाने के लिए पहल की जा रही है। आम आदमी को इस अधिनियम का प्रत्यक्ष लाभ मिले इसके लिए कलेक्टर द्वारा भी सतत् समीक्षा हो रही है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में 45 सेवाओं के लिए आॅनलाईन आवेदन स्वीकार किया जा रहा है। इन आवेदनों को लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से भी जमा किया जा सकता है।लोकसेवा केन्द्र परसदाकला के श्री टेकचन्द को आवेदन करने के दो दिन बाद ही अन्य पिछड़ा वर्ग का अस्थायी जाति प्रमाण जारी किया गया। श्री टेकचन्द ने ग्राम पंचायत के लोक सेवा केन्द्र से ही अस्थायी जाति प्रमाण पत्र के लिए 30 मई को आवेदन जमा किया था। आवेदन जमा करने के दो दिन बाद ही 01 जून को लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से अन्य पिछड़ा वर्ग का अस्थायी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। इसी प्रकार श्री नीलकण्ड साहू ने 30 मई को नवागढ़ तहसील कार्यालय के लोक सेवा केन्द्र में निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया और 01 जून को प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। सक्ती के ममता अग्रवाल और ग्राम पंचायत नरियरा-अकलतरा के श्री रामकिशन नोर्गे को भी आवेदन करने के दो दिन के भीतर ही आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। समय पर सेवा उपलब्ध करवाने के लिए इस अधिनियम को लागू किया गया है। इस अधिनियम का कड़ाई से पालन करने से लोगो को लाभ मिल रहा है। समय पर काम हो जाने से हितग्राहियो व आवेदको में खुशी का माहौल है। आवदको ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal