Breaking News

जांजगीर-चांपा:-आकांक्षा आवासीय कोचिंग:कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने हेतु आवेदन 10 जून तक…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। जिला प्रशासन द्वारा संचालित आंकाक्षा कार्यक्रम के तहत वर्ष 2018-19 में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धन छात्र-छात्राओं को कक्षा 11वीं मे प्रवेश हेतु 10 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग व मेडिकल महाविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं हेतु दो वर्षीय पाठ्यक्रम में कुल 50 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। मेडिकल की 10 एवं इंजीनियरिंग की 40 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर का पालन किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर में स्वयं उपस्थित होकर कार्यालयीन समय में निर्धारित तिथि तक आवेदन जमा कर सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश हेंतु विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिले की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटजांजगीर-चांपाडॉटएनआईसीडॉटइन पर उपलब्ध है। इसके अलावा जिला पंचायत कार्यालय, जिला रोजगार कार्यालय, चांपा व जांजगीर के शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर भी जानकारी एवं  आवेदन का प्रारूप प्रदर्शित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …