Breaking News

जांजगीर-चांपा:-जून एंव जुलाई दो माह का राशन जून में एक साथ मिलेगा…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जून माह में जून और जुलाई दोनों माह का चांवल पात्रता अनुसार हितग्राहियों को वितरण किया जाएगा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने इस संबंध में जिले के सभी एसडीएम को पत्र जारी कर निर्देश दिये हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि दो माह के लिए प्राप्त आबंटन का सुरक्षित भण्डारण किया जाये। इसके लिए पंचायत भवन, सामुदायिक भवन या अन्य किसी शासकीय भवन का उपयोग किया जा सकता है। भण्डारित खाद्यान्न सामाग्री का भौतिक सत्यापन निगरानी समिति के माध्यम से करायी जाएगी। उचित मूल्य की दुकान के सामने सूचना पटल पर दो माह के चांवल वितरण की जानकारी का उल्लेख किया जाये। संचार माध्यमों एवं मुनादी के माध्यम  से भी प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। उचित मूल्य दुकानों के स्टाक एवं वितरण पंजी का विधिवत संधारण किया जाए। राजस्व अधिकारियों एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा चांवल वितरण की निगरानी की जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …