Breaking News

कोरिया:-कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण…

कोरिया(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री भोस्कर विलास संदिपान जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बहुत ही गंभीर हैं। इनका कहना है कि शासकीय चिकित्सालयों द्वारा आम जनों को सही समय पर समुचित सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक मिल सके, ताकि उनका बेहतर इलाज संभव हो सके। क्योंकि स्वास्थ्य सेवा किसी भी व्यक्ति के जीवन से जुडी सेवा है। वे लगातार स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।इसी कडी में वे आज यहां जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर से आयोजित मैराथन दौड के पश्चात मरीजों की परेषानियां एवं चिकित्सालय की व्यवस्था देखने पहुंचे। उन्होंने चिकित्सालय में मेल वार्ड, फीमेल वार्ड, सर्जिकल वार्ड तथा एसएनसीयू वार्ड के विभिन्न कक्षों प्रसूति, जनरल, आईसीयू, आक्सीजन सिलेंडर, आपरेषन थियेटर, पुरूश एवं महिला सर्जिकल, बर्न सर्जिकल, प्राईवेट वार्ड, आपातकालीन चिकित्सा सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, सीसीटीव्ही, चिकित्सालय में उपलब्ध एंबुलेंस, दवाई वितरण के लिए फार्माशिस्ट सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने मरीजों से बात कर पेयजल, दवाई की उपलब्धता एवं मेडिकल स्टाफ के कार्यव्यवहार की जानकारी ली।इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.रामेश्वर शर्मा ने कलेक्टर को जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं षिषु वार्ड के विस्तार की आश्यकता से अवगत कराया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डाॅ. एस के गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …