जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।राज्य शासन की दिशा निर्देशों के अनुरूप लोगों की मांगों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में प्रति सप्ताह जिला जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मांगों और समस्याओं के संबंध में दुरस्थ अंचलों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होते है। इसी तारतम्य में विगत माह विकासखण्ड पामगढ़ के ग्राम झिलमिली के ग्रामीणों ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर पेयजल हेतु नवीन नलकूप खनन एवं पावर पंप स्थापना की मांग किया। जिस पर कलेक्टर श्री बनसोड़ ने जांच उपरांत नवीन नलकूप एवं पावर पंप की स्थापना का आश्वासन दिया था। जांच सही पाये जाने पर कलेक्टर के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियो ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम झिलमिली में नवीन नलकूप एवं पावर पंप की स्थापना की गई। ग्राम झिलमिली में नवीन नलकूप एवं पावर पंप की स्थापना से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रहा है। शुद्ध पेयजल प्राप्त होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। नवीन नलकूप एवं पावर पंप की स्थापना के लिए ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री बनसोड़ के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal