जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत ने सोमवार 27 मई को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सीईओ ने औषधी वितरण कक्ष, डाॅक्टर्स ड्यूटी रूम, ओपीडी, महिला वार्ड, ब्लड बैंक, आपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि अस्पताल भवन की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। मरीजों के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित हो। उपचार से संबंधित सभी आवश्यक दवाईयां हमेशा उपलब्ध रहे। ओपीडी के समय में सभी डाॅक्टर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। मरीजों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने की समझाईश भी दी। निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅक्टर विजय अग्रवाल, डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे, जिला अस्पताल के चिकित्सकगण उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal