जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे निजी स्कूल के संचालको की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थाएं स्कूल संचालन की अवधि 10 माह का ही शिक्षण शुल्क लेंगे। मदवार प्राप्त शुल्क की आडिट रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय में जमा करना होगा। शुल्क वृद्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के उपस्थिति में शाला प्रबंधन समिति की बैठक में सकारण सर्वसम्मति से निर्णय लेना होगा। गणवेश का निर्धारण होने पर पांच वर्ष के बाद ही परिवर्तन किया जा सकेगा। बिना कारण विद्यार्थियों का गणवेश निर्धारित अवधि में परिवर्तन नहीं होगा। पुस्तक व गणवेश किसी संस्था विशेष से खरीदने के लिए अभिभावको पर दबाव नहीं डाला जा सकता। कक्षा पहली से कक्षा दसवीं तक केवल एनसीईआरटी की पुस्तको से अध्ययन करवाना होगा। अन्य सहायक पुस्तको से अध्ययन नहीं करवा सकेंगे। कक्षा नर्सरी तथा केजी कक्षाओं के लिए जिन प्रकाशकों की सहायक पुस्तको को चलाना हो, उसकी जानकारी जिला शिक्षा कार्यालय में दो माह पूर्व देना होगा। कलेक्टर ने कहा कि सीबीएसई से मान्यता संबंधी दस्तावेज, शिक्षकों की योग्यता की जानकारी, स्कूल वाहन की फीटनेश, वाहन चालक व सहचालक संबंधी जानकारी के दस्तावेज जिला शिक्षा कार्यालय में तत्काल प्रस्तुत करें। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, जिला शिक्षा कार्यालय से श्री जितेन्द्र बावरे सहित विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal