Breaking News

जांजगीर-चांपा:-आदर्श आचार संहिता समाप्त होने पश्चात् पहला सप्ताहिक जन दर्शन कार्यक्रम मे कलेक्टर के समक्ष अपना समस्या रखने पहुंचे 68 लोग,लापरवाही की शिकायत मिलने पर दो पटवारियों को नोटिस जारी करने दी निर्देश…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 68 लोगों ने कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोेड़ से मिलकर मांग, शिकायत व सुझाव से संबंधित आवेदन दिए।खोखसा के छोटे कुंवर ने पटवारी द्वारा बंटवारा पर्ची दिलाने का आग्रह किया। वहीं बलौदा तहसील के चारापारा निवासी एक महिला ने सीमांकन कार्य में विलंब करने की जानकारी दी। कलेक्टर ने दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लिया। संबंधित पटवारियों को नोटिस जारी कर कोर्ट में उपस्थित प्रस्तुत करवाने का आदेश दिया है।  जनदर्शन में सक्ती के परदेशी राम कि पुत्र श्री सुरेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके वारिस को मदद राशि दिलाने के लिए आवेदन दिया गया। इसी प्रकार ग्राम छपोरा मालखरौदा जननी ईकाई महिला स्वसहायता समूह की महिलाओें ने शासन की योजना के तहत गौठान में कार्य करने की रूचि जाहिर करते हुए काम दिलाने के लिए निवेदन किया। जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत ने समाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पेंशन हितग्राहियों के प्रकरणों पर आवेदको से चर्चा की। पात्रता का परीक्षण करवाने एवं आवदको को शीघ्र जवाब उपलब्ध करवानें की बात कही।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …