कोरिया(एचकेपी 24 न्यूज)।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री भोस्कर विलास संदिपान के मार्गदर्षन में लोकसभा निर्वाचन 2019 के मतगणना के संबंध में आज यहां जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जगन्नाथ वर्मा ने प्रेस को संबोधित किया। प्रेसवार्ता में उन्होंने 23 मई को प्रातः 8 बजे से मतगणना स्थल षासकीय आदर्ष रामानुज हायर सेकेण्डरी स्कूल बैकुण्ठपुर में मतगणना प्रारंभ होने, मतगणना स्थल को प्रवेष करने वालों को परिचय पत्र के बिना प्रवेष नहीं देने, तीनो विधानसभा के लिए 153 गणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति, मतगणना स्थल में पेन, मोबाईल, कैमरा, कैल्कुलेटर तथा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्राॅनिक डिवाईस प्रतिबंधित होने, विधानसभावार मतगणना कक्ष पृथक पृथक निर्धारित होने, पोस्टल बैलेट एवं सेवा निर्वाचक हेतु जारी मतपत्र की गणना रिटर्निंग आॅफिसर कार्यालय कोरबा में होने, तीनांे विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगने, मतगणना स्थल के प्रथम प्रवेष द्वार पर सभी की तलाषी होने एवं स्थल पर किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ प्रतिबंधित होने की जानकारी दी।
इसी प्रकार प्रेसवार्ता में सभी गणना अभिकर्ताओं को नीली स्याही वाली एक-एक पेन जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराने, मीडिया प्रतिनिधियों को मीडिया सेंटर तक मोबाईल फोन एवं अन्य संचार यंत्र ले जाने की अनुमति होने, मडिया प्रतिनिधियों को जिला जनसंपर्क अधिकारी के साथ ही मतगणना कक्ष में एक बार केवल 5 प्रतिनिधियों को जाने की अनुमति होने, गणना अभिकर्ताओं को केवल अपने निर्धारित टेबल पर ही बैठने, जिले से मतगणना की प्रतिचरण उद्घोशणा नहीं होने, उद्घोशणा एवं परिणाम की घोशणा लोकसभा कोरबा से होने, मतगणना के अंकों को प्रतिचरण बोर्ड में लिखने तथा वेबसाईट तमेनसजेण्मबपण्हवअण्पद अथवा वोटर हेल्पलाईन मोबाईल एप्प के माध्यम से प्रतिचरण परिणाम की जानकारी उपलब्ध होने के साथ साथ मतगणना हेतु की गई तैयारियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पत्रकारवार्ता के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति सहित जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रनिक मीडिया के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal