जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा के अंतर्गत आने वाले बलौदाबाजार-भांठापारा जिले के विधानसभा क्षेत्र कसडोल एवं बिलाईगढ़ के लिए सुश्री एम झांसी रानी को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा के अंतर्गत आने वाले बलौदाबाजार-भांठापारा जिले के विधानसभा क्षेत्र कसडोल एवं बिलाईगढ़ की भी मतगणना 23 मई को प्रातः 8 बजे से जिला मुख्यालय बलौदाबाजार-भांठापारा स्थित नई मण्डी परिसर में की जाएगी। प्र्रेक्षक सुश्री एम झांसी रानी मतगणना पर सतत नजर रखेगी। सुश्री एम झांसी रानी की मोबाइल नंबर-9440664161 है। बलौदाबाजार-भांठापारा जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री टी सी वर्मा को लाईजनिंग आफिॅसर नियुक्त किया गया है। श्री वर्मा का मोबाइल नंबर-7974967909 है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal