रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)। इस साल स्कूलों में 62 दिनों की छुट्टी होगी। राज्य सरकार ने शिक्षा सत्र 2019-20 के लिए स्कूलों और डीएड-बीएड कालेजों में दी जाने वाली छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है। ये अवकाश 16 जून 2019 से 30 अप्रैल 2020 तक के लिए जारी किया गया है।जारी आदेशानुसार 2019-20 में 5 दिन का दशहरा अवकाश होगा, ये अवकाश 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक दिया जाएगा। वहीं दीपावली में भी 6 दिनों की छुट्टी होगी, ये छुट्टी 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक होगी। वहीं शीतकालीन छुट्टी 5 दिन को होगी। दिसंबर में 24 तारीख से होगी, 28 दिसंबर तक ये छुट्टी रहेगी। गरमी की छुट्टी 1 मई 2020 से 15 जून 2020 तक होगी। कुल मिलाकर पूरे वर्ष में 62 दिन स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal