जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज लोकसभा निर्वाचन के लिए शासकीय पाॅलिटेक्निक कालेज में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतगणना दल और सुरक्षा से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के पूर्व मतगणना दलों को प्रशिक्षण भी दिया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण में बताया कि मतगणना 23 मई को सुबह 8 बजे प्रारंभ होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती प्रारंभ होने के आधा घंटा बाद ईव्हीएम की गिनती प्रारंभ की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए अलग टेबल की व्यवस्था की गयी है। पेयजल, भोजन, बेरिकेटिंग, सुरक्षा, बाधारहित विद्युत सप्लाई व्यवस्था आदि के लिए सबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। मतगणना स्थल पर मेडिकल टीम में महिला एवं पुरूष चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। मतगणना परिसर के पास पार्किंग व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए।प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने बताया गया कि मतगणना दल कंट्रोल यूनिट की रिपोर्ट के अनुसार प्रपत्र में रिपोर्ट तैयार करेंगे।प्राप्त रिपोर्ट को निर्धारित प्रपत्र में एआरओ को दिया जाएगा। एक्सल फाईल से विधानसभावार रिपोर्ट सुविधा एप में अपलोड किया जाएगा। सुविधा एप में अपलोड करने के बाद निर्धारित प्रपत्र में डिक्लेरिएसन फार्म जनरेट होगा। इंटरनेट पर रिजल्ट्स डाॅट ईसीआई डाॅट जीओव्ही डाॅट ईन पर आमजनता मतगणना रिपोर्ट देख सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री एके धृतलहरे, श्रीमती लीना कोसम, चांपा एसडीएम श्री राहुल देव, सभी विधानसभा क्षेत्र के एआरओ उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal