कोरिया(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार शिक्षा ऋण के व्यापक प्रचार-प्रसार नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में करने तथा जरूरतमंद व्यक्तियों से शिक्षा ऋण स्वीकृति हेतु आवेदन समस्त आवश्यक दस्तावेज सहित प्राप्त कर संबंधित बैंक शाखाओं को भेजने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने विकासखंड मुख्यालयों में शिक्षा ऋण के लिए सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त कर विकासखंड में संचालित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों व महाविद्यालयों के प्राचार्य से समन्वय स्थापित कर व्यावसायिक व तकनीकी शिक्षा में अध्ययनरत तथा नवप्रवेशी विद्यार्थियों की जानकारी प्राप्त करने कर उन्हें षिक्षा ऋण विशयक जानकारी उपलब्ध कराने तथा शिक्षा ऋण की स्वीकृति हेतु निर्धारित तिर्थियों में प्रस्तावित कार्यवाही सुनिश्चित कराकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित कराने के निर्देश दिये हैं।
Check Also
डभरा-सक्ती:- गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से पीड़ित धुरकोट निवासी अजय कुमार टण्डन के लगभग 10 वर्षीय पुत्र बालक रिमोन टण्डन के उपचार हेतु बिलासपुर संभाग स्तर से आर्थिक सहायता प्रदान करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सह निर्देशक हिन्देश कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने संयुक्त रुप से संभागायुक्त बिलासपुर संभाग को सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this डभरा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)। गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से …
HKP24News Online News Portal