जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।खरसिया- डभरा मार्ग के भद्री चौक में बीता कल शनिवार 18 मई को रात में लगभग 11:30 बजे के भीषण सड़क हादसा घटित हो गया।जिसमें बोलेरो और कैप्सूल में हुई जोरदार भिड़ंत होने से 3 लोगों की मौत हो गया।वही आधा दर्ज़न लोग घायल हो गए।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार लोग शादी समारोह से सक्ती लौट रहे थे।इस दौरान यह हादसा हो गया।पुलिस ने कैप्सूल गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।वही घायलों का खरसिया सिविल अस्पताल में इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से भेजा गया है।जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।इस घटना से शिवकुमारी महंत पिता भुवनेश्वर महंत उम्र 60 वर्ष ग्राम सोठी सक्ति, नेहा महंत पिता सूरज महंत 30 वर्ष सोठी सक्ति, तन्मय कुमार पिता सूरज महंत 10 माह सोठी सक्ति की मौत हो गई।वही किरन महंत पिता खेमदास जांजगीर हसदेव विहार निवासी, कान्हा महंत पिता खेमदास, बासुदास पिता खेमदास काव्या महंत पिता सूरज शिक्षा महंत पिता सूरज महंत चोटिल हो गए है।जिन्हें रायगढ़ मेकाहारा इलाज के लिए भेजा गया।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal