Breaking News

जांजगीर-चांपा:-लोकसभा निर्वाचन 2019 मतगणना का कार्य निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ होंगे पूरे,माइक्रोआब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बनसोड़ की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन हेतु मतगणना कार्य के लिए नियुक्त माइक्रोआब्जर्वरों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री बनसोड़ ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के तहत 23 मई को प्रातः 8 बजे से शासकीय पालिटेक्निक कालेज पेण्ड्रीभांठा में मतगणना का कार्य प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य बेहद संवेदनशील है। उन्हांेने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप पारदर्शितापूर्ण तरीके से अनुशासन में रहकर मतगणना कार्य को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करने के लिए माइक्रोआब्जर्वर को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मतों की गिनती मतदान केन्द्रवार और टेबलवार होगी। उन्होंने कहा कि माइक्रोआब्जर्वर द्वारा गणना प्रक्रिया का सुक्ष्म अवलोकन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माइक्रोआब्जर्वर मतगणना की प्रक्रिया का आरंभ से लेकर अंत तक बारिकी से नजर रखेंगे एवं मतगणना दल के समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे। उन्होने कहा कि माइक्रोआब्जर्वर मतपत्र लेखा के भाग दो में अभ्यर्थियों को प्राप्त मतों की प्रवृष्टि करेंगें एवं प्राप्त मतों के योग की जांच करेंगे। योग का मिलान 17 सी के भाग एक के छठवें बिन्दु से करेंगे। प्रपत्र पूर्ण होने के बाद माइक्रोआब्जर्वर अपना हस्ताक्षर करेंगे। जो पूर्णतः गणना की निष्पक्षता, शुद्धता एवं पारदर्शिता के लिए जिम्मेदार होंगे। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बनसोड़ ने माइक्रोआब्जर्वर द्वारा पूछे गये प्रश्नों का सकारात्मक उत्तर देकर उनके जिज्ञासा को शांत किया। प्रशिक्षण में समस्त माइक्रोआब्जर्वर उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …