Breaking News

जांजगीर-चांपा:-पीईटी एवं पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 16 मई को,परीक्षा के लिए छःपरीक्षा केन्द्र स्थापित,1828 परीक्षार्थी होंगे शामिल…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 16 मई को पीईटी और पीपीएचटी की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में पीईटी प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। यह प्रवेश परीक्षा प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित होगी। द्वितीय पाली में पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा होगी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी।  कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ के निर्देश पर पीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केन्द्र और पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा के लिए भी तीन परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।  इन दोनों परीक्षाओं में एक हजार 828 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें पीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए  952 परीक्षार्थी और पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा के लिए 876 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए केन्द्रवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। प्रथम एवं द्वितीय पाली में आयोजित प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केन्द्र शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय केरा रोड जांजगीर के लिए राजीव गांधी शिक्षा मिशन के समन्वयक श्री संतोष कश्यप,  परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 जांजगीर के लिए कृषि विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती नीलम आजाद और परीक्षा केन्द्र श्री हनुमान बगस गट्टानी शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर के लिए आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री एच आर चैहान को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …