जांजगीर चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।राहौद के सरकारी शराब दुकान से 4 लाख 16 हाजर रुपए नगदी लेकर फरार होने वाले आरोपी को मुखबीर की सूचना पर शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी से चोरी किये गए रकम में से 3 लाख 98 हजार 650 रुपए नगदी एंव 15 हजार का मोबाइल जब्त किया गया है।आरोपी नीलकमल को उसके घर मालखरौदा थाना क्षेत्र के नवागांव से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि राहौद शराब दुकान के सुपरवाइजर ने 10 मई को शिवरीनारायण थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शराब दुकान का सेल्समैन नीलकमल खूंटे दो दिन के बिक्री का पैसा 4 लाख 16 हजार रूपए लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी का तलाश शुरू किया। इसी दौरान मुखबीर से आरोपी के अपने नवागांव का घर मे मौजूद होने की सूचना मिलने पर दबिश देकर आरोपी नीलकमल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 409 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।चोरी की रकम में वह कुछ रकम को खर्च कर डाला है।शेष रकम को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal