जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जन्म मृत्यु पंजीयन अधिनियम 1969 के क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री बनसोड़ ने कहा कि जन्म-मृत्यु पंजीयन महत्वपूर्ण कार्य है। जन्म-मृत्यु पंजीयन का कार्य निर्धारित अवधि में पूरा कर जिला योजना सांख्यिकी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने जन्म-मृत्यु पंजीयन के संबंध में जिले में कार्यरत ग्रामीण पंजीयन इकाईयो, नगरीय पंजीयन इकाईयों और चिकित्सालय पंजीयन इकाईयों द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में किये जा रहे जन्म-मृत्यु पंजीयन की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत सहित समिति के सदस्यगण और समिति के सदस्य सचिव मौजूद थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal