जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। रेडक्रास दिवस के अवसर पर आज बुधवार 8 मई को जिला चिकित्सालय भवन के प्रतिक्षालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने उपस्थित चिकित्सकों एवं अधिकारियों को रेडक्रास दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आपातकाल स्थिति में पीड़ित को उचित उपचार उपलब्ध कराना मानव सेवा है। इस क्षेत्र में रेडक्रास सोसायटी की सकरात्मक पहल रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में रेडक्रास सोसायटी का महत्वपूर्ण योगदान है। रेडक्रास सोसायटी द्वारा जिले में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में इस सोसायटी के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ विजय अग्रवाल ने भी रेडक्रास सोसायटी के इतिहास की जानकारी देते हुए उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर विभिन्न विकासखण्ड के बीएमओ, डाॅ. अनिल जगत, डाॅ. मरकाम, डाॅ. तेंदूए, डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे सहित जिला चिकित्सालय के चिकित्सक उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal