Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-कलेक्टर का पहल पर नैला स्टेशन से बलौदा रेल्वे फाटक तक का हुआ कायाकल्प…

जांजगीर-चाम्पा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड का पहल पर नैला रेल्वे स्टेशन से बलौदा रेल्वे फाटक तक सड़क मरम्मत का कार्य किया गया। आवागमन के दौरान बड़े-बड़े गढ्ढे, धूल व बरसात के दिनों में किचड़ का सामना करना पड़ता था।जिससे आम जनता को बहुंत परेशानी का सामना करने को पडता था।

इस मार्ग का कायाकल्प करने के लिए पिछले लम्बे समय से मांग की जा रही थी।आमजनता की बहुप्रतिक्षित मांग अब पूरी हुई।उल्लेखनीय है कि तहसील मुख्यालय बलोदा की ओर जाने वाला यह मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन होता है। बलौदा की ओर से जिला मुख्यालय आने वाले लोंगो को भी राहत मिल रही है।सड़क मरम्मत का कार्य रेल्वे विभाग द्वारा किया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …