Breaking News

जांजगीर-चांपा:-कुमारी पुष्पा को मिला डाॅ अंबेडकर नेशनल मेरीट अवार्ड सम्मान राशि…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा डाॅ अंबेडकर नेशनल मेरीट अवार्ड के तहत जिले की कुमारी पुष्पा को सम्मान राशि के लिए चयन किया गया। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने जिला कार्यालय में आज मंगलवार 7 मई को 20 हजार रूपए के सम्मान राशि का चेक प्रदान करते कुमारी पुष्पा को शुभकामनाएं दी। कुमारी पुष्पा ने वर्ष 2016-17 में बाराद्वार के सरस्वती शिशु मंदिर से कक्षा बारहवीं की परीक्षा में मेरीट में स्थान बनाया था। उल्लेखनीय है यह अवार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के प्रतिभावान छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है। इसके लिए प्रतिवर्ष केन्द्र शासन द्वारा प्रस्ताव आमंत्रित किया जाता है। कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत और चांपा एसडीएम श्री राहुल देव ने कुमारी पुष्पा से पढ़ाई के संबंध में चर्चा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …