जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज मंगलवार 7 मई को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय काम-काज की समीक्षा किया। कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आम जनता के आवेदनों का समय पर नियमानुसार निराकरण किया जाए। निराकरण की जानकारी आवेदक को भी उपलब्ध करानी चाहिए। साथ ही जिला कार्यालय के आवेदनों की सूची से भी डिलीट करायें। आवेदनों के निराकरण में शासन के आदेश-निर्देशों का भी कड़ाई से पालन किया जाए। कलेक्टर ने जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को सभी आवश्यक दवाईयां स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य केन्द्रों मंे चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिये। बैठक में आगामी खरीफ फसल की तैयारी, जल संरक्षण के लिए योजना बनाने आदि पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर श्री ए के धृतलहरे, श्रीमती लीना कोसम सहित सभी एसडीएम व विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal