जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।शासन-प्रशासन स्तर हितग्राही को उनका हक दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है। छोटी-मोटी भूल या त्रुटी के कारण हितग्राही को लाभ से वंचित रह जाते है। सामान्य प्रयास से जिसका समाधान संभव हो सकता है। ऐसे ही एक सामान्य प्रयास से डभरा विकासखण्ड के ग्राम कोटमी की श्रीमती मण्डल चौहान को पेंशन मिलना शुरू हो गया।उल्लेखनीय है कि बीता कल शनिवार 4 मई को पेंशन हितग्राही श्रीमती मण्डल चौहान ने कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ से मुलाकात कर पेंशन नहीं मिलने की जानकारी दिया।कलेक्टर ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया।डभरा जनपद के सीईओ को निर्देशित कर प्रकरण की जांच कर तत्काल समाधान के लिए कहा। डभरा सीईओ ने जांच प्रतिवेदन भेजते हुए तत्काल श्रीमती मण्डल के बैंक खाते में उसी दिन लंबित पेंशन राषि का भुगतान करवा दिया। सीईओ के प्रतिवेदन के अनुसार हितग्राही के ईलाहाबाद बैंक के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से पेंशन का भुगतान किया जाता था। हितग्राही का खाता नंबर गलत होने के कारण पेंशन राशि वापस जनपद के खाते में आ गया था।हितग्राही का सही खाता नंबर दर्ज कर लिया गया है। श्रीमती चौहान को 9 माह का लंबित पेंशन कुल तीन हजार 150 रूपए का भुगतान उसके बैंक खाते में कर दिया गया है। पेंशन की राशि हर माह उसके बैंक खाते में जमा हो जाएगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal