मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।हल्का नम्बर 24 के पटवारी राधे लाल यादव पर जमीन को ऑनलाइन करने के एवज में घुस मांगने का आरोप एक किसान ने लगाया है।शिकायतकर्ता किसान के अनुसार पैसे नही देने पर पटवारी द्वारा विधायक का आदमी होने की धमकी भी दी जा रही है।आप सभी को बताते चले कि ग्राम खर्री निवासी बोधी राम चन्द्रा पिता हलदेव प्रसाद चंद्रा ने अपने कृषि भूमि का जमीन को ऑनलाइन कराने पिछले कई महिनों से पटवारी कार्यालय का चक्कर काट रहा है।पटवारी द्वारा पैसे नही देने पर बार बार घुमाया जा रहा था।बोधी राम चन्द्रा ने बताया कि ऑनलाइन करने के बदले पटवारी द्वारा 5 हजार रुपए का घूस मांग रहा हैं।वही पटवारी विधायक के नाम पर धमकी देते हुए कहता है कि विधायक मेरा पैर छूता है।मुझको किसी से कोई डर नही है।तुमको जिसके पास जाकर शिकायत करना है।उसके पास जाकर शिकायत कर लो।मेरा खिलाफ कोई भी कार्रवाही नही कर सकता है।इसका शिकायत बोधिराम ने कलेक्टर कार्यालय मे करते हुए पटवारी पर कार्रवाही करने का निवेदन किया है।इस सम्बंध मे पटवारी राधे लाल यादव ने कहा कि मैने जमीन को आॅनलाईन करने किसी प्रकार की कोई पैसा का मांग नही किया हैं।जो विधायक वाला बात बोला जा रहा है।वह पूरी तरह से झूठ हैं।उनका जमीन ऑनलाइन चढ़ गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal
