जशपुर(एचकेपी 24 न्यूज)। जिले में जंगली हाथी ने शुक्रवार को आतंक मचा दिया.कुनकुरी वन परिक्षेत्र में हाथियों ने दो ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला. ये घटना दो अलग-अलग इलाकों की है. ग्रामीणों की सूचना पर वन अमले ने दोनों मृतकों की पहचान कर ली है. इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को सहायता राशि भी वन विभाग ने दिया है. वन अमले ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की भी सलाह दी है. घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है. हाथियों के डर से कई इलाकों में ग्रामीण रतजगा करने को भी मजबूर हो रहे है.मिली जानकारी के मुताबिक अलग-अलग दो घटनाओं में हाथियों ने दो लोगों की जान ले ली. पहली घटना पंडरीपानी गांव की है. पंडरीपानी गांव का तरसीयूस तिर्की अपने समधी के साथ शुक्रवार सुबह दातुन लेने जंगल की ओर गया था. इसी दौरान उनसा सामना हाथी से हुआ. दोनों जान बचाने के लिए भागे भी लेकिन हाथी ने तरसीयूस तिर्की को अपनी सूंड से पटका और पैर से कुचल दिया. तरसीयूस के समधी ने भागकर अपनी जान बचा ली. तरसीयूस तिर्की की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना चुल्हापानी इलाके की है. चुल्हापानी निवासी पंखरासीयूस किसी काम से शुक्रवार सुबह घर से निकला था. इसी दौरान ईब नदी के पास हाथियों ने उसे अपना शिकार बना लिया.इन दोनों हादसों के बाद से ग्रामीणों में दहशत है साथ ही वन विभाग के प्रति आक्रोश भी है. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का लोकेशन उन्हे बताया नहीं जाता जिसके कारण इस तरह की घटनाएं हो रही है. वहीं कुनकुरी वन विभाग के एसडीओ जितेंद्र उपाध्याय का कहना है कि मृतकों के परिजनों को सहायता राशि 25 – 25 हजार रुपये दिया गया है. वन अधिकारी की माने तो हाथियों के हमले ज्यादातर सुबह के वक्त होता है. ऐसे में विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देने की बात कही है.
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal