जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।जिले का कमरीद गांव के एक युवक ने अपनी गांव की विद्युत आपूर्ति की समस्या से अवगत कराया।जिला प्रशासन को इसकी सूचना प्राप्त हुई। कलेक्टर के मार्गनिर्देशन में विद्युत आपूर्ति की समस्या का निराकरण किया गया है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों को प्रकरण की जांच करने एवं समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार विगत 08 व 17 अप्रैल को ग्राम कमरीद बस स्टैण्ड के समीप के क्षेत्र मे विद्युत आपूर्ती तकनीकी कारणों से बाधित हुई थी। शिकायत मिलने पर सुधार कार्य किया गया। जिसके निराकरण के लिए क्षेत्रीय भण्डार रायगढ़ से ट्रांसफार्मर प्राप्त कर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति सामान्य की गयी। नया ट्रांसफार्मर लगने से तीन फेस विद्युत कनेक्शन वाले उपभाक्ताओं को भी विद्युत प्रवाह सामान्य रूप से उपलब्ध हो रही है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal