रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)|बंगाल की खाड़ी से बढ़ रहे फेनी तूफान के असर से दक्षिण बस्तर में गुरुवार शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई। प्रदेश में ज्यादातर जगह अधिकतम तापमान 5 से 7 डिग्री तक गिर गया। फेनी शुक्रवार दोपहर बाद ओडिशा के गोपालपुर तट से टकराएगा। तब बस्तर में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और बारिश होगी। गोपालपुर से करीब 600 किलोमीटर एयर डिस्टेंस दूर रायपुर में भी इसका असर दिखेगा। यहां दोपहर बाद मौसम ठंडा होगा और हल्की बारिश होगी। बिलासपुर और पेंड्रारोड में तापमान 38 डिग्री है। पेंड्रारोड में करीब 10 मिमी बारिश हुई। अंबिकापुर में 36 और जगदलपुर में दिन का तापमान 35 डिग्री रहा। सभी जगह तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक कम है। राजधानी में दिन का तापमान 40 डिग्री रहा, इससे दिन में गर्मी कम लगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जैसे-जैसे तूफान बढ़ेगा समुद्र की नमी के साथ ठंडी हवा छत्तीसगढ़ आएगी पारा गिरेगा। बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में पारा 3 से 4 डिग्री गिरेगा। रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में ज्यादा असर नहीं रहेगा। यहां गर्मी कम रहेगी, पारा 40 डिग्री के आसपास रहेगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal