Breaking News

जांजगीर-चांपा:-जिले में हरा सोना तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ,10 हजार 700 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित,संग्राहकों को मिलेगा चार हजार रूपये प्रति मानक बोरा की दर से पारिश्रमिक…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।हरा सोना के नाम से प्रसिद्ध तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। जिले में इस वर्ष 10 हजार 700 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य सात प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के माध्यम से किया जाएगा। तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले संग्राहकों को चार हजार रूपये प्रति मानक बोरा के मान से पारिश्रमिक मिलेगी। वनमंडलाधिकारी एवं  जिला लघुवनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित के प्रबंध संचालक ने बताया कि जिले मंे इस वर्ष 10 हजार 700 तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति अकलतरा में 11 फड़ों के माध्यम से 2 हजार 100  मानक बोरा, प्राथमिक वनोपज समिति पहरिया में 10 फड़ों के माध्यम से 1 हजार 600 मानक बोरा, प्राथमिक वनोपज समिति बलौदा मंे 9 फड़ों के माध्यम से 1 हजार 300 मानक बोरा, प्राथमिक वनोपज समिति खिसोरा में 12 फड़ों के माध्यम से 1 हजार 800 मानक बोरा, प्राथमिक वनोपज समिति पंतोरा में 13 फड़ों के माध्यम से 2 हजार मानक बोरा, प्राथमिक वनोपज समिति चांपा में 7 फड़ों के माध्यम से 500 मानक बोरा और प्राथमिक वनोपज समिति सक्ती में 17 फड़ों के माध्यम से फड़ों के माध्यम से 1400 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …