जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।जिला रोजगार अधिकारी ने आज यहां बताया कि जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए आईटीआई सक्ती में 3 मई को और आईटीआई जांजगीर में 4 मई को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्रातः 11 बजे से संबंधित आईटीआई में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में नियोजकों द्वारा कक्षा 12वीं तथा आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 500 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। इस हेतु उन्होंने इच्छुक युवाओं को उनके समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों तथा रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र के साथ आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal