जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु मतगणना 23 मई को पेण्ड्रीभांठा स्थित पालिटेक्निक कालेज में की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड ने मतगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए महाविद्यालयो के सहायक प्राध्यापकों को मास्टर ट्रेनर्स के रूप में नियुक्त की है। उन्होंने शासकीय नवीन महाविद्यालय बलौदा के सहायक प्राध्यापक श्री आर आर बनर्जी एवं शासकीय डाॅ. इन्द्रजीत सिंह महाविद्यालय अकलतरा के सहायक प्राध्यापक डाॅ. आर के बनर्जी को विधानसभा अकलतरा के लिए, ठाकुर छेदीलाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर के सहायक प्राध्यापक श्री एस के मधुकर एवं सहायक प्राध्यापक श्री रमाकांत पाण्डेय को विधानसभा जांजगीर के लिए, ठाकुर छेदीलाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर के सहायक प्राध्यापक श्री कलेश्वर प्रसाद कुर्रे एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय बलौदा के सहायक प्राध्यापक श्री भूषण कुमार को विधानसभा सक्ती के लिए और शासकीय क्रांतिकुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ती के सहायक प्राध्यापक डाॅ. पी आर कठौतिया एवं शासकीय एमएमआर स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांपा के सहायक प्राध्यापक श्री डीएल बंजारे को विधानसभा चन्द्रपुर के लिए मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किया गया है। इसी तरह शासकीय जाज्वल्य देव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर के सहायक प्राध्यापक श्री सीएस राठौर एवं सहायक प्राध्यापक श्री बीके डहरिया को विधानसभा जैजैपुर के लिए तथा शासकीय जाज्वल्य देव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर के सहायक प्राध्यापक श्री सुरेश कुमार पटेल एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय बलौदा के सहायक प्राध्यापक श्री आर एल पाण्डेय को विधानसभा पामगढ़ के लिए मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किया गया है।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal