रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।राजधानी रायपुर से पिछले चार माह में 79 नाबालिगों का अपहरण हो गया। पुलिस इन नाबालिगों को ढूंढने के लिए मशक्कत की, लेकिन फिर वीआईपी ड्यूटी के फेर में उलझकर उनकी तलाश करना भूल गई। पुलिसकर्मियों की इस कार्यप्रणाली के चलते राजधानी रायपुर के 79 परिवार अपने मासूम की तलाश में दर-दर भटक रहे है। जब भी पीडि़त परिवार अपने नौनिहाल का पता करने थाना पहुंचता है, तो उसे बाद में आने कहकर टरका दिया जाता है।राजधानी के थानों में दर्ज आंकड़े के अनुसार जनवरी माह से अप्रैल माह तक लगभग 177 नाबालिग अलग-अलग थानाक्षेत्र से गायब हुए। इनमें से लगभग 98 नाबालिगों को पुलिसकर्मियों ने लोकेशन और मैन्युअल इनपुट के आधार पर खोज डाला।शेष 79 का पुलिसकर्मी अब तक पता नहीं लगा पाए है। जनवरी माह से गायब हुए नाबालिग अभी तक घर नहीं पहुंचे है। पुलिस उनके वापस लौटने का इंतजार कर रही है, ताकि आंकड़ों की खानापूर्ति कर अधिकारियों से पीठ थपथपा सके।जिले से गुम हुए नाबालिगों का पता लगाने के लिए रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने आपरेशन मुस्कान चलाया था। आपरेशन मुस्कान की टीम में महिला पुलिसकर्मियों के अलावा 4 पुलिसकर्मियों की टीम थी। इस टीम को लीड करने की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों ने निरीक्षक रैंक के अफसर को दी है। आपरेशन मुस्कान की टीम सीधे एसपी को रिपोर्ट करती है।विभागीय आंकड़ो की मानें तो फरवरी से मार्च माह के बीच गुम हुए नाबालिगों को दस्तायाब करने में काफी गिरावट आई। केस में सफलता नहीं मिलने के पीछे टीम के अधिकारियों ने वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त होने और चुनाव का हवाला दिया।पुलिस के अनुसार गायब हुए केसों में किशोरियों की संख्या ज्यादा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो 177 नाबालिग 4 माह में गुम हुए उसमें किशोर 35 और किशोरियां 14 थी।पुलिस ने अभियान चलाकर जब नाबालिगों को दस्तायाब करना शुरु किया तो 26 किशोर और 72 किशोरियों को बरामद किया है। 9 किशोर और 47 किशोरियां अभी लापता है, जिन्हें जल्द दस्तायाब करने की बात पुलिस अधिकारी कह रहे है।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal