Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-कलेक्टर का अध्यक्षता में जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक संपन्न…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ की अध्यक्षता में  आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक संपन्न हुई। बठक में उन्होंने पोषण अभियान, कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने हेतु दी जाने वाली पौष्टिक आहार, एनआरसी में बच्चों की उपस्थिति उनके स्वास्थ्य में सुधार, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य परीक्षण, उन्हें दी जाने वाली पौष्टिक आहार, पूरक पोषण आहार, मातृ एवं शिशु सुरक्षा, कृमि नाशक दवाईयों का वितरण आदि के बारे मे जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार ने जिला स्तरीय अभिसरण समिति और महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर द्वय श्रीमती लीना कोसम, श्री ए.के. धृतलहरे,  उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और जिला स्तरीय अभिसरण समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …