रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)। प्रदेश में भीषण गर्मी को मध्य नज़र रखते और स्कूली बच्चो के कक्षा लगाने की समय सारिणी पर बदलाव के कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। दोपहर में लू चल रही है। पारा 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का टाइम टेबल बदल दिया गया है। अब सुबह सिर्फ 3 घंटे ही स्कूल लगेंगे।जारी किए गए आदेश के अनुसार अब सुबह सिर्फ 3 घंटे ही क्लास लगाई जाएगी। सुबह साढ़े 7 से साढ़े 10 बजे तक स्कूली बच्चों की पढ़ाई होगी।बता दें कि अप्रैल के महीने में ही इस बार भीषण गर्मी शुरू हो गए हैं. मौसम विभाग ने भी लू चलने के अलर्ट जारी किये हैं. स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शनिवार को सभी शासकीय और गैर शासकीय स्कूलों में सुबह क्लास लगाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal