सरिया(एचकेपी 24 न्यूज)।थाना क्षेत्र अंतर्गत नवविवाहिता को उसके पति तथा ससुराल वाले दहेज में कार व सात लाख रुपए की मांग कर शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताडित कर रहे थे। जिससे तंग आकर महिला ने घटना की शिकायत थाने में की। जहां पुलिस ने पति सहित नवविवाहिता के ससुराल वालों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडिता गंगा केंवट पिता श्याम कुमार केंवट ग्राम कटारी पोस्ट सोनाडुला तहसील मालखरौदा जिला जांजगीर-चांपा की रहने वाली है। इसकी शादी 12 मई 2018 को सरिया के बोंदा निवासी संतोष कुमार के साथ हुई थी। विवाह में नवविवाहिता के पिता ने उसे अपने हैसियत के अनुसार टीवी, कूलर, फ्रिज, आलमारी, वाशिंग मशीन, दीवान, सोफासेट, बाइक व अन्य सामान दहेज स्वरूप दिया था। विवाह के एक सप्ताह बाद से ही महिला का पति संतोष और उसकी सास शकुंतला निषाद, डेढ़ सास गीतारानी निषाद, कृष्णा निषाद व अन्य लोग नवविवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने लगे। वहीं उसे अपने घर से सात लाख रुपए लाने को कहने लगे।कुछ दिन बाद गंगा को उसका मौसा ससुर कन्हैया लाल निषाद भी दहेज के नाम से परेशान करने लगा। वहीं महिला को प्रताडऩा के बारे में अपने मायके वालों को बताने पर उसका पति तलाक देने की धमकी देने लगा। जिससे महिला ससुरालियों की प्रताडऩा को चुपचाप सह रही थी। इसी बीच ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर उसके गहने को भी उतार कर रख लिए। साथ ही महिला को उसके ससुराल वाले कार की मांग भी करने लगे।आए दिन के मारपीट और प्रताडना से तंग आकर नवविवाहिता ने घटना के बारे में अपने माता-पिता को फोन कर बताया तो उसके पति ने घंटों तक उसे अंधेरा कमरा में बंद कर रखा। वहीं 23 जून 2018 को महिला पति व सास ने उसका गला दबा कर उसे मारने की कोशिश भी की। वहीं गंगा को धमकी दिया गया कि तुझे मार कर पंखे पर लटका देंगे और घटना को फांसी साबित कर देंगे। इनका मामला परिवार सहायता केन्द्र भी पहुंचा था, लेकिन वहां मामले का हल नहीं निकलने पर पीडि़ता ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal